ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

खुलेंगे तरक्‍की के रास्‍ते, मिलेगी प्रसिद्धि, राशिफल में जानें कैसा बीतेगा 16 जनवरी

जानें मेष से मीन राशि का 16 जनवरी 2024, मंगलवार का दैनिक राशिफल।

मेष

आज जॉब को लेकर यात्रा करनी पड़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को कठिनाई होगी। महंगी वस्तुओं की खरीदारी कर रहे हैं, तो बजट का ध्यान अवश्य रखें। अपमानजनक स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं।

वृष

आज भाग्य का साथ मिलने से अचानक महत्वपूर्ण मौके मिल सकते हैं। निवेश के मामले में दिन बहुत शुभ है। शेयर मार्केट से काफी अच्छा लाभ कमा सकते हैं। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सतर्क रहेंगे। संतान को लेकर समस्या दूर होगी।

मिथुन

आज आर्थिक मामलों में किसी पर भरोसा न करें। व्यापार में नई तकनीक का प्रयोग सीख सकते हैं। प्रेमी जन को प्रपोज कर सकते हैं। मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आईटी और बैंक से जुड़े लोगों को करियर में उत्तम परिणाम मिलेंगे।

कर्क

आज विरोधी पक्ष आपके प्रति परेशानी खड़ी कर सकते हैं। अचानक विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। शाम को परिजनों के साथ विशिष्ठ विषयों पर चिंतन-विमर्श करेंगे। आप समय का भरपूर लाभ उठायेंगे।

सिंह

आज घर की साफ-सफाई का ध्यान रखें। जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। आलस्य में आपको समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। बुरी संगति से दूर रहें। जीवनसाथी आपसे शिकायत कर सकता है। बीमा संबंधित कारोबार से धन लाभ मिलेगा।

कन्या

आज विरोधियों के ऊपर हावी रहेंगे। छात्र करियर को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। व्यापार में आपको उत्तम धन लाभ प्राप्त होगा। आपके सभी काम शांतिपूर्वक पूर्ण होंगे। परिवार का खर्च बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में रोमांस का आनंद उठाएंगे।

तुला

आज उच्च पद मिलने की संभावना बन रही है। नए प्रेम संबंध विकसित हो सकते हैं। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। शाम को परिवार के साथ शॉपिंग करने के लिए जा सकते हैं। भावनाओं में आकर ज्यादा खर्च न करें।

वृश्चिक

आज व्यापार को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे। ऑफिस टीमवर्क के साथ काम करने से लाभ मिलेगा। आप भौतिक सुख-सुविधाओं पर जरूरत से ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं। अत्यधिक दिखावे से आपको बचना चाहिये।

धनु

आज पुरानी उधारी चुकाने का दबाव रहेगा। जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेंगे। मित्रों के लिए उपहार खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बिल्कुल भी न करें। अपनी कमियों से सीखने का प्रयास करें। मित्रों के साथ बहसबाजी में न पड़ें।

मकर

आज धर्म-कर्म में आपकी स्वाभाविक रुचि और बढ़ेगी। धन को लेकर उलझे मामले सुलझ सकते हैं। जॉब में बदलाव करने का प्रयास करेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रेमभाव बढ़ेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएगे।

कुंभ

आज परोपकार के कार्यों में मन लगाएं। आपकी दिनचर्या काफी अस्त-व्यस्त रहेगी। घरवालों के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े कार्यों में लाभ मिलेगा। फाइनेंस से जुड़े मामलों में हानि हो सकती है।

मीन

आज नई योजना बनाने के लिए समय उत्तम है। कुछ नया सीखने को प्राप्त होगा। आप फर्जी फोन कॉल्स से सावधान रहें। ऑफिस की राजनीति से स्वयं को दूर रखें। फ्रेशर्स को कार्यक्षेत्र में काफी अच्छा सम्मान मिलेगा।

यह भी पढ़ें :  नगर का गौरव सम्मान समारोह की 26वीं कड़ी आयोजित, भाजपा नेता मनोज पाठक ने किया प्रतिभाओं का सम्मान

You missed

error: Content is protected !!