ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में नाबालिग से दुष्कर्म मामले का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, POCSO समेत गंभीर धाराएं बढ़ींधामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति, पेयजल, बिजली, सोलर लाइट और निकायों को मिली बड़ी सौगात105वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर नैनीताल बैंक का रक्तदान महादान, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदानजनता मिलन में एक्शन मोड में दिखे आयुक्त दीपक रावत, भूमि विवाद, साइबर ठगी, अवैध निर्माण समेत कई मामलों में दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देशचाफी–पदमपुरी–धारी मोटर मार्ग का सोलिंग कार्य जल्द पूरा करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: मंत्री राम सिंह कैड़ा
खबर शेयर करे -

मेष
सेहत को लेकर आज काफी सजग रहेंगे।लोग प्रशंसा करेंगे।लोग आपसे काफी कुछ सीखने का प्रयास करेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बितायेंगे। काम में आ रही रुकावटों के कारण चल रही चिंता दूर हो जायेगी।
वृषभ
उच्च अधिकारियों से आपको मदद मिलेगी। आर्थिक लेन-देन के लिये अच्छा रहने वाला है। अधूरे छोड़े हुये कार्यों को आज शुरू करने का प्रयास करेंगे। भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। सर्द-गर्म के कारण शरीर में सूजन हो सकती है। आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा।

मिथुन
ऑनलाइन भुगतान के दौरान सावधानी रखें। मन में प्रसन्नता व उत्साह का भाव रहेगा।क्रोध व उत्तेजना पर नियन्त्रण रखें। जीवन के प्रति सकारात्मकता बढ़ेगी। अपच के कारण एसीडिटी जैसी समस्या हो सकती है।

कर्क
युवाओं के लिए दिन शानदार रहेगा। किसी व्यापारिक यात्रा के लिये जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी अनहोनी का भय बना रहेगा। बेकार की बहसबाजी से दूर रहें। माता-पिता का ख्याल रखें। कुछ लोग आपके स्वाभिमान को चोट पहुँचा सकते हैं।

सिंह
रिटेल व्यापार के कार्यों में अच्छी प्रगति होगी। कार्य पूर्ण करने पर आपका फोकस रहेगा। लक्ष्यों को हासिल करने का दबाव रहेगा। अनुभवी लोगों से सलाह लेना लाभप्रद होगा। कड़ी धूप के सीधे सम्पर्क में आने से बचें। सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है।

कन्या
बच्चों की सफलता से स्वयं को गौरवान्वित महसूस करेंगे।विवाह की चर्चा आगे बढ़ सकती है।धन की कमी के कारण समस्या होगी। निम्न रक्तचाप की समस्या होने की आशंका है। कारोबार में विस्तार के लिये लोन लेना पड़ सकता है।

तुला
अध्यापन कार्यों से जुड़े लोगों की प्रसिद्धि बढ़ेगी।रुके हुये प्रोजेक्ट्स को काफी तेजी से आगे बढ़ायेंगे।रुके हुये प्रोजेक्ट्स को काफी तेजी से आगे बढ़ायेंगे।लोगों की मदद करने का प्रयास करेंगे। नये व्यवसाय की शुरुआत करने के लिये आप प्रेरित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने का प्लान बनाएंगे।

वृश्चिक
बच्चों को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं।कुछ समस्या होगी। कमर दर्द को लेकर समस्या हो सकती है। महत्वपूर्ण कार्य देरी से पूरे हो सकते हैं। अपने विचारों को दूसरों पर थोपने से बचें। स्टॉक मार्केट में सम्भलकर निवेश करें।
धनु
किसी पुरानी बात को लेकर आप सोच-विचार करेंगे। बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है।साहसिक और जोखिम भरे निवेश में आप रुचि ले सकते हैं। भविष्य को लेकर बड़ा निर्णय लेंगे। सम्पत्ति विवाद के तूल पकड़ने की आशंका है। युवा अपने करियर को लेकर प्रयोग कर सकते हैं।

मकर
जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न हो इसका ध्यान रखें।गृह निर्माण सम्बन्धित कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। काम की वस्तुओं को खरीद सकते हैं। अपनी रुचि के अनुसार काम करना पसन्द करेंगे।

कुंभ
किसी जरूरत की वस्तु को प्राप्त करने के लिये संघर्ष करना पड़ेगा। घर के लोगों से अपना व्यवहार अच्छा रखें। अपने काम करने के तरीके को बदलने की आवश्यकता है। दाम्पत्य सम्बन्धों में कुछ खिटपिट चलती रहेगी।हास-परिहास का आनन्द लेंगे।

मीन
ब्लड प्रेशर के रोगियों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये। आय के स्रोतों में कमी आने की संभावना है।ज्यादा मसालेदार और गरम भोजन का सेवन न करें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करना भारी पड़ सकता है। मन में कुछ शंका पनपती रहेंगी।

यह भी पढ़ें :  श्रावण कांवड़ मेला-2026: हरिद्वार मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन और 141 सेक्टरों में विभाजित, डीएम ने अधिकारियों की तैनाती की

You missed

error: Content is protected !!