02 फरवरी 2025: आज का दिन रविवार है तो वहीं पर आज बसंत पंचमी का त्योहार भी देशभर में मनाया जा रहा है। रविवार का दिन भगवान सूर्य की आराधना के लिए समर्पित होता है वहीं पर इस दिन किसी नए कार्य को आप शुरु कर सकते है।
ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों और 9 नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है जिसके अनुसार दैनिक राशिफल जान सकते है, चलिए जान लेते हैं आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।
मेष-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रह सकता है। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विरोधी परास्त होंगे। बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। लेखन एवं अध्ययन, रचनात्मक कार्यों में यश एवं कीर्ति प्राप्त होगी।
वृषभ-
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। उलझनें सुलझाने में व्यस्त रहेंगे। पुराना अटका धन अनायास मिल सकता है। व्यवसाय व व्यापार की समस्याओं का समाधान होगा। गुप्त शत्रुओं के प्रयास विफल होगें।
मिथुन-
आज का दिन आपके लिए सामान्य रह सकता है। रूके कार्य निपटाने के लिये किसी सिफारिश की जरूरत पड़ सकती है। स्वास्थ्य संबंधी सावधानी रखें। व्यर्थ वाद विवाद से बचें। महत्वपूर्ण कार्यो में सतर्कता हितकर रहेगी।
कर्क-
आज का दिन आपके लिए मिला- जुला रहने वाला है। यात्रा में समय और धन की बर्बादी होगी। वैभव विलासिता पर खर्च होगा। शुभ समाचार प्राप्त होगा। मनोवांछित सफलता मिलेगी। आगन्तुकों के आने से खर्च में वृद्धि होगी।
सिंह-
आज का दिन आपके लिए अच्छा परिणाम देने वाला होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छी प्रस्ताव मिल सकते हैं। राजनैतिक क्षेत्र में किया गया प्रयास सफल होगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग रहेगा। अनावश्यक विवाद से बचें।
कन्या-
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अति आत्मविश्वास में जोखिम भरा निर्णय ले सकते हैं। नये संपर्कों का लाभ मिलेगा। अधिक भरोसे में नुकसान हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। लाभप्रद अवसर मिलेंगें।
तुला-
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। साझेदारी में मनमुटाव के चलते काम छोड़ने का मन बन सकता है। आकस्मिक खर्च होने से अन्य कार्यों में अवरोध हो सकता है। विवाद को टालें।
वृश्चिक-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रह सकता है। बहुत दूर की अथवा विदेश की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। लंबित कार्यों में सफलता के योग हैं। मन में हर्ष बना रहेगा। प्रियजनों के कारण खर्च में वृद्धि होगी।
धनु-
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला फल दिलाने वाला हो सकता है। दूसरों के दुख दर्द में साथ देकर प्रसन्न होंगे। लेन-देन के मामले उलझ सकते हैं। नवीन कार्यों, आभूषण आदि की प्राप्ति होगी। जिससे मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी।
मकर-
आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ाने वाला रहेगा। कार्यस्थल पर कुछ कठोर निर्णय लेना पड़ सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में दुविधा से नुकसान होगा। श्रम एवं प्रयास करने से ही सफलता मिलेगी। पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी।
कुम्भ-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रह सकता है। पुराने निवेश का लाभ मिलेगा। दूर की यात्रा उपयोगी रहेगी। जतुला जायजाद एवं कोर्ट कचहरी के कार्यों में अवरोध दूर होगा। पारिवारिक जीवन में सुख की प्राप्ति होगी।
मीन-
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला फल दिलाने वाला हो सकता है। कारोबारी विस्तार को लेकर कार्यस्थल पर खींचातानी रहेगी। लेखन एवं अध्ययन के कार्यों में रूचि रहेगी। संबंधित अधिकारियों का सहयोग बना रहेगा। स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
