आज का दिन मंगलवार है जो माता दुर्गा और बजरंगबली की आराधना के लिए शुभ माना जाता है।
इसके साथ ही देशभर में दीपोत्सव का दौर भी चल रहा है। आज मंगलवार के दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जान लेते है। बाकी राशियों का राशिफल भी।
मेष
घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें।कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी।
पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ। पैतृक सम्पत्ति से लाभ।
वृष
मित्रों से सावधान रहें तो ज्यादा उत्तम है।सुविधा कल नहीं मिल पायेगी, लाभ उठाएं। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थिति सामान्य ही रहेगी। चल-अचल सम्पति में वृद्घि होगी। शैक्षणिक क्षेत्र में उदासीनता रहेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
मिथुन
-मित्रों की उपेक्षा करना ठीक नहीं रहेगा। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में कुछ उलझनें रहेगी। प्रतिष्ठा में वृद्घि व शिक्षा में परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। व्यापार में वृद्घि होगी। शत्रुपक्ष पर हावी रहेंगे। मेहमानों का आगमन होगा।
कर्क
-श्रेष्ठजनों की सहानुभूति मिलेगी। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। कारोबारी यात्रा सफल होगी। बुद्घि, बल व पराक्रम सफल होगा। व्यापार में वृद्घि व लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी। आर्थिक हित के काम को साधने में मदद मिल जाएगी।
सिंह
धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। अपने काम को प्राथमिकता से करें। लाभ होगा और पुराने मित्रों से समागम भी होगा। अपने काम पर पैनी नजर रखिए। स्वभाव में सौम्यता आपकी मदद करेगी। जीवन साथी से संबंधों में मिठास बढ़ेगी। परिस्थिति सभी का सहयोग मिलेगा।
कन्या
दिमाग में निर्मूल तर्क पैदा होंगे। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है।पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। कारोबारी काम में बाधा बनी रहेगी। स्वास्थ नरम रहेगा।
तुला
मायूस न हो समय चक्र है। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें।कारोबारी काम में बाधा उभरने से मानसिक अशांति बनी रहेगी। शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने में रुकावट का एहसास होगा। पारिवारिक परेशानी बढ़ेगी। धन के लेन-देन में सतर्क रहें।
वृश्चिक
वैवाहिक जीवन में प्रेम-प्रीति बढ़ेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन होगा।जीवन साथी से संबंधों में मिठास बढ़ेगी। राजकीय सम्मान प्राप्त होने के योग हैं। शांतिपूर्वक कार्य करें, जान है तो जहान है वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें। अपना कार्य स्वयं करें, किसी के भरोसे न रहें।
धनु
मेल-मिलाप भविष्य में लाभदायक सिद्घ होगा। स्वयं पर विश्वास कार्यों की सिद्घि है।घर तथा व्यावसाय को एक-दूसरे से दूर ही रखें। व्यापारिक संबंधों में प्रगति के योग हैं। कार्य स्थल पर नियमपूर्वक व्यवहार लाभकारी होगा। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे।
मकर
-बातचीत में संयम बरतें। मन में चंचलता बढ़ेगी। धन के लेन-देन में सतर्क रहें। भावुकतावश निर्णय न लें। कर्ज देने से बचें। मानसिक व्यथा व संतान के कारण परेशानी होगी। कला क्षेत्र के जातकों को मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें।
कुम्भ
विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा।सरकारी पक्ष से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आर्थिक मजबूती हेतु मन केन्द्रित होगा। मिल रहे अवसरों का लाभ उठाएं। आर्थिक योजनाएं फलित होंगी। स्त्री, संतान, मित्र के साथ मनोविनोद बढ़ेगे। बकाया धन की प्राप्ति के योग हैं।
मीन
आलस्य का त्याग करें। उत्साह में वृद्घि होगी। नये आय के स्त्रोत बनेंगे। पद-प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए कुछ सामाजिक कार्य संपन्न होंगे।
पसंदीदा भोज्य पदार्थों की प्राप्ति होगी। लम्बे प्रवास व चुनौती पूर्ण कार्यों का सामना हो सकता है। व्यवसायिक क्षेत्र में मेहनत व लगन की परीक्षा होगी।













