ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

आज का भविष्य: 27 मार्च 2025- आज का दिन गुरूवार है जो भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित होता है।

इसे पीला गुरूवार के नाम से भी जानते है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों के बारे भी उल्लेख किया गया है।

जिस तरह से नक्षत्रों की स्थिति और चाल बदलती रहती है इसके अनुसार ही दिन तय होते है। आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है और कैसा नहीं, चलिए पढ़ते हैं दैनिक राशिफल…

मेष–

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला- जुला रह सकता है। संतान पक्ष में संतोष रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यापार व्यवसाय अच्छा रहेगा। जल्दबाजी न करना ही हितकर और लाभकारी रहेगा।

वृषभ–

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रह सकता है। सामाजिक कार्यो में यश मिलेगा। कार्य की अधिकता रहेगी। यश मिलेगा। नियमितता बनी रहेगी। परिश्रम अधिक करना पडे़गा।

मिथुन–

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रह सकता है। स्वजनों का सहयोग रहेगा। नौकरी में वातावरण अनुकूल रहेगा। धार्मिक कार्य और पूजापाठ में रूचि रहेगी। पद प्रतिष्ठा बनी रहेगी। नियोजित कामकाज बनने का योग है।

कर्क–

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रह सकता है। धैर्य रखकर कार्य करना हितकर रहेगा। दैनिक जीवनचर्या में नियमितता रहेगी। पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी। स्वजनों का ध्यान रखे।

सिंह–

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रह सकता है। उत्साह में वृद्धि होगी। व्यवसायिक प्रतिष्ठा बनी रहेगी। निजी कार्यो में व्यस्तता रहेगी। यश, मान सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।

कन्या–

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रह सकता है। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। दूर दराज की यात्रा होगी। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। थकान महसूस कर सकते हैं। उदर विकार से कष्ट होगा।

तुला–

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला- जुला रह सकता है। अनचाही यात्रा का योग बनेगा। संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। दायित्वों का निर्वहन होगा। अतिथि आगमन से व्यय बढ़ेगा। साहस बना रहेगा।

वृश्चिक–

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रह सकता है। संतान आदि के कार्यो का निर्वहन होगा। महत्वपूर्ण काम बनेगा। रचनात्मक कार्यो की रूपरेखा पर विचार विमर्श हो सकता है। संयम रखें।

धनु–

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रह सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। शुभ संदेश मिलेगा। परिश्रम अधिक होगा।

मकर–

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रह सकता है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। मित्रता उपयोगी सिद्ध होगी। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। आकस्मिक प्रवास का योग है। साहस संयम रखें।

कुम्भ–

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानी बढ़ा सकता है। अनावश्यक विवादों से बचें। निजी दायित्वों की पूर्ति होगी। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। आकस्मिक व्यस्तता रह सकती है।

मीन–

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रह सकता है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। मानसिक संतोष रहेगा। लाभ में कमी आ सकती है। अपना व्यवहार संयमित रखें प्रवास का योग है।

यह भी पढ़ें :  रामनगर : मालधन चौड़ में मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर, 407 मरीजों को मिला विशेषज्ञ उपचार

You missed

error: Content is protected !!