ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देशहल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछेप्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिशमोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
खबर शेयर करे -

आज का दिन सोमवार है जो भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित होता है। इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है।

मेष

धन से जुड़ी हुयी समस्याओं का निवारण होगा।आय के नये स्रोत निर्मित होने की सम्भावना है। साहित्य से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं।

सन्तान के लिये पूर्व में किये गये निवेश से लाभ प्राप्त होगा।

वृषभ
राजनीति में सफलता मिल सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।समाज में आपकी प्रशंसा हो सकती है। लजीज भोजन का आनन्द लेंगे। बढ़ते हुये खर्चों को नियन्त्रित करने में सफलता मिलेगी। महिलाओं के लिये दिन बहुत अच्छा रहेगा।

मिथुन
काम के बोझ में कमी आयेगी। परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। परिवार को लेकर आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। कला जगत से जुड़े लोगों को बड़ा मंच मिल सकता है। प्रेमी जन की नाराजगी दूर करने के लिये उन्हें उपहार दे सकते हैं।

कर्क
व्यवहार में अहंकार व अधिकार जताने की प्रवृत्ति हो सकती है।आर्थिक मामलों को लेकर लापरवाही करना उचित नहीं है। कुछ लोग नाराज हो सकते हैं।मेहनत और योग्यता पर सन्देह न करें। दोपहर को काम बिगड़ सकते हैं। रिश्तेदारों से सम्बन्ध अच्छे रखें।

सिंह
विद्यार्थियों के लिये आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। दिन की शुरुआत शुभ समाचार से हो सकती है।परिश्रम का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। शाम को परिजनों की चिन्ता हो सकती है। अनावश्यक बातों का तनाव न लें। नेतृत्व क्षमता की लोग प्रशंसा करेंगे।

कन्या
निर्माण कार्यों में प्रगति होगी। किसी कठिन प्रकल्प को चुन सकते हैं।परिवार के वरिष्ठ सदस्य जिम्मेदारी वाला कार्य सौंप सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में निकटता का अनुभव करेंगे। दैनिक कार्यों के प्रति अरुचि हो सकती है।

तुला
दूर के रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। घर में उत्सव जैसा वातावरण रहेगा।आपकी प्रशंसा होगी। वैवाहिक जीवन काफी रोमान्टिक रहने वाला है। शाम को शरीर में थकावट महसूस हो सकती है। पूजा-पाठ व अध्यात्मिक विचार के प्रभाव में रहेंगे।

वृश्चिक
पेटदर्द की शिकायत हो सकती है। करियर को लेकर चिन्तित हो सकते हैं।परिवार में लोग नाराज हो सकते हैं। करियर को लेकर थोड़े विचलित हो सकते हैं। लम्बी यात्रा पर जाने से बचें। घरेलू खर्चों में वृद्धि होगी।

धनु
जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव में वृद्धि होगी। परिस्थितियाँ लिये अनुकूल रहेंगी।काम का दबाव कम होने से मन हल्का रहेगा। अनुभवों का लाभ मिलेगा। प्रेमी जन को प्रपोज कर सकते हैं।

मकर
आवश्यक कार्य विलम्ब के साथ पूर्ण होंगे। सफलता मिलने की सम्भावना है।नये लक्ष्यों को निर्धारित व क्रियान्वित कर सकते हैं। नये विचारों के प्रभाव में आयेंगे। साझेदारी वाले कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबारियों के लिये दिन बहुत अच्छा है।

कुंभ
व्यवसाय में बिक्री बढ़ने से मन प्रसन्न होगा। घर में सौभाग्य का वातावरण रहेगा।रकम के लेन-देन की बाधा दूर होगी। अध्यापन में सफलता मिलेगी। लम्बी यात्राओं के लिये समय शुभ है। अव्यवहारिक निर्णय लेने से बचें।

मीन
किसी वादे को पूरा न कर पाने के कारण अपमानित होना पड़ सकता है। नया सीखने की योजना बना सकते हैं। घर के सदस्यों के व्यवहार से निराश हो सकते हैं। पैतृक कारोबार में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बिना माँगे सलाह देना उचित नहीं है।

यह भी पढ़ें :  बिहार में भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर पर बवाल: सरेंडर के बाद गोली मारने का आरोप, न्यायिक जांच के आदेश से बिहार की राजनीति गरमाई

You missed

error: Content is protected !!