ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देशहल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछेप्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिशमोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
खबर शेयर करे -

अलग-अलग मामलों में बीटेक पास युवक और कारोबारी ने फंदा लगाकर दी जान

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्रांतर्गत दो दुखद घटनाओं ने स्थानीय समुदाय को झकझोर कर रख दिया है। अलग-अलग मामलों में एक बीटेक पासआउट युवक और एक कारोबारी ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

पहली घटना में, बचीनगर, लामाचौड़ के गली नंबर-9 निवासी मनीष चौहान (28 वर्ष) ने शनिवार रात अपने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मुखानी पुलिस के अनुसार, मनीष ने दो साल पहले बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी, लेकिन नौकरी न मिलने के कारण वह लंबे समय से तनाव में था।

परिजनों ने बताया कि मनीष देर रात तक कमरे से बाहर नहीं निकला। जब उन्होंने जाकर देखा, तो वह फंदे से लटका हुआ था। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।दूसरी घटना में, पीपल पोखरा नंबर एक, फतेहपुर, मुखानी निवासी मुकेश गोस्वामी उर्फ गोविंद (42 वर्ष) ने भी फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

पुलिस के मुताबिक, मुकेश बिल्डिंग मैटेरियल के कारोबारी और ठेकेदार थे। वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रहते थे।

बताया जा रहा है कि उन पर कर्ज का भारी बोझ था, जिसके चलते वे तनाव में थे।मुखानी पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

इन घटनाओं ने नौकरी और आर्थिक दबाव से उत्पन्न मानसिक तनाव के मुद्दों को एक बार फिर उजागर किया है।

स्थानीय प्रशासन और सामाजिक संगठनों से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  धामी कैबिनेट की आज अहम बैठक, रिवर राफ्टिंग-क्याकिंग नियमावली समेत कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

You missed

error: Content is protected !!