ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देशहल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछेप्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिशमोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
खबर शेयर करे -

पुलिसवाले ने सिर्फ दुकान बंद करने को कहा था। फिर ‘मुस्लिम भीड़’ ने घेरकर पीटा

पीलीभीत में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में गश्त कर रहे एक सिपाही की एक परिवार ने बेरहमी से पिटाई कर दी। इस हमले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस पर हमले का मामला सामने आया है।

शुक्रवार-शनिवार रात करीब एक बजे गश्त पर निकले दो पुलिसकर्मी एक दुकान पर भीड़ देखकर रुक गए। पुलिसकर्मियों ने लोगों को रात में घर जाने की सलाह दी। यह बात कुछ लोगों को पसंद नहीं आई और उन्होंने सिपाही महावीर पर हमला कर दिया। सिपाही को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया।

सिपाही खुद को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। हैरानी की बात यह रही कि कांस्टेबल के साथ मौजूद अन्य पुलिसकर्मी सिर्फ तमाशा देखते रहे और बीच-बचाव नहीं किया।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चार लोग कांस्टेबल महावीर को जमीन पर पटककर लात-घूंसों और चप्पलों से बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। कांस्टेबल खुद को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। हैरानी की बात यह रही कि कांस्टेबल के साथ मौजूद अन्य पुलिसकर्मी सिर्फ तमाशा देखते रहे और बीच-बचाव नहीं किया।

मारपीट करने वाले चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले का संज्ञान लिया। कांस्टेबल महावीर की शिकायत पर सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया। सलामत शाह, सोनू शाह, तसब्बर अली और सिकंदर अली को आरोपी बनाया गया।

रविवार को पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों में से तीन का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें तीनों आरोपी लंगड़ाते हुए थाने से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं और आरोपी हाथ जोड़कर माफी भी मांग रहे हैं। आरोपियों ने कहा कि वे दोबारा प्रशासन या पुलिस से टकराव नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें :  भूसे की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, नैनीताल जिले से बाहर भेजने पर रोक

You missed

error: Content is protected !!