ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के हंगामे के विरोध में भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, जिलाध्यक्ष बोले- लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हुआ उल्लंघन78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने पी.पी.जे. सरस्वती विहार को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एंटी-ड्रग शपथकॉर्बेट की 90 साल पुरानी विरासत से रूबरू हुए विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षु रेंजर्स, स्थानीय उत्पादों को भी दिया बढ़ावाएमबीपीजी कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का दिया प्रशिक्षण
खबर शेयर करे -

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के कासीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर ( (तिरुमाला मंदिर या तिरुपति बालाजी मंदिर) में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया।

दर्शन के दौरान भारी भीड़ के बीच भगदड़ मचने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मंदिर में अचानक भीड़ बढ़ने से अफरा-तफरी मच गई, जिससे यह हादसा हुआ। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

एकादशी के मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे, जिससे मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। भीड़ बढ़ने के कारण भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और कई लोग घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में ले लिया। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें :  दिल्ली में सांसद अनिल बलूनी से गौरव गोस्वामी ने की शिष्टाचार मुलाकात, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

You missed

error: Content is protected !!