ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

अनियंत्रित होकर क्षथार गहरी खाई में गिरी, राजस्थान निवासी 20 वर्षीय युवराज सिंह और 24 वर्षीय अरविंद गंभीर रूप से घायल, हल्द्वानी निवासी युवक की मौत 

रिपोर्टर :  गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। भावली मार्ग स्थित पाइंस क्षेत्र के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां एक थार जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार थार (RJ60CG4574) में तीन युवक सवार थे, जो कैंची धाम से दर्शन कर नैनीताल होते हुए दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

हादसे में हल्द्वानी निवासी 21 वर्षीय राहुल को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं राजस्थान निवासी 20 वर्षीय युवराज सिंह और 24 वर्षीय अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सिटी अंजना नेगी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी बी.डी. पांडे अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।

बताया जा रहा है कि तीनों युवक राजस्थान से आए थे और हल्द्वानी से राहुल को साथ लेकर पहले कैंची धाम और फिर गोल्ज्यू देवता के दर्शन कर नैनीताल पहुंचे थे। राहुल एग्रीकल्चर का छठे सेमेस्टर का छात्र था।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में मौसम ने बदला रुख: बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत

You missed

error: Content is protected !!