ब्रेकिंग न्यूज़
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में बीबीए बैच 2026 का भव्य इंडक्शन कार्यक्रम, ट्रेजर हंट में दिखा विद्यार्थियों का उत्साहहल्द्वानी में चला विशेष सफाई अभियान, महापौर गजराज बिष्ट ने कहा- सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहींकालाढूंगी में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।नैनीताल में भू-कानून के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित करने के आदेशमुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना-2026: ताड़ीखेत में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, जनपद स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयन
खबर शेयर करे -

हरकी पैड़ी पर आस्था से खिलवाड़! पत्नी की फोटो पर थूककर गंगा में बहाने का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

हरिद्वार। हर की पौड़ी के पास आस्था को ठेस पहुंचाने वाला एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक अपनी पत्नी की फोटो पर थूकने के बाद उसे गंगा में प्रवाहित करता दिखाई दे रहा है। साथ ही वह गंगा में पिंड डालता हुआ भी नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी की रील बनाने की आदत से नाराज था और इसी गुस्से में उसने जिंदा पत्नी का प्रतीकात्मक पिंडदान कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद तीर्थ पुरोहितों और हिंदूवादी संगठनों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

वीडियो में युवक पहले महिला की फोटो के साथ अपमानजनक व्यवहार करता दिखाई देता है और बाद में उसे गंगा में बहा देता है। मौके पर मौजूद कुछ लोग इस पूरी घटना का वीडियो बनाते भी नजर आ रहे हैं।

तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित ने कहा कि हरकी पैड़ी करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और इस तरह की हरकत किसी भी हाल में स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि गंगा तट पर इस प्रकार का वीडियो बनाना और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करना धर्म और आस्था के विरुद्ध है। उन्होंने पुलिस से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

वहीं श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने भी घटना की निंदा करते हुए कहा कि रील और व्यूज की होड़ में धार्मिक स्थलों का मजाक बनाया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

उधर पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी संजीत कंडारी ने बताया कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  विजय शंखनाद रैली के वायरल वीडियो पर सुमित हृदयेश का पलटवार, बोले- ‘फेक AI वीडियो से नफरत फैलाने की कोशिश’

You missed

error: Content is protected !!