ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी के चोरगलिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कैंटर और कार की टक्कर में दो युवक गंभीर घायलउत्तराखंड में ऐतिहासिक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : बख्शा एक भी नहीं जाएगा!” – SSP मंजूनाथ टीसी का रामनगर ACORN रिसॉर्ट में महा-एक्शन, शराब, शबाब और नोटों के काले धंधे का अंत, 51 गिरफ्तार, 1 नाबालिग संरक्षण में, 10 लड़कियो को किया सुरक्षित आज़ादराज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने किया पिनरो बानना गांव का भ्रमण, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसाभीमताल झील किनारे सीवर पंप से उठती दुर्गंध बनी बड़ी समस्या, स्थायी समाधान की उठी मांग16 सितंबर से शुरू होगा नैनीताल का ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव 2026, श्री राम सेवक सभा ने तैयारियों को दी अंतिम रूपरेखा
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। कमलुवागांजा में एक ई-रिक्शा को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार एक महिला छिटककर ट्रक के पहियों के नीचे आ गई। इससे उसकी मौत हो गई।

घटना में महिला का पति भी गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि एक अन्य रिश्तेदार को हल्की चोट आई है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया है। गोविंदपुरा सुभाषनगर निवासी बबलू पेशे से ई-रिक्शा चालक है।

बुधवार रात उसे कुछ सामान छोड़ने के लिए मुखानी थानाक्षेत्र में त्रिमूर्ति मंदिर के पास जाना था। रात में वह सामान लेकर निकलता इससे पहले उसकी पत्नी ममता आर्या (37 वर्ष) ने घूमने की इच्छा जाहिर कर दी।

बबलू ने सामान छोड़ने के बहाने उसे घुमाने का मन भी बना लिया। ई-रिक्शा में सामान लोड कर वह अपनी पत्नी ममता व रिश्तेदार पुष्पा के साथ निकल लिया। त्रिमूर्ति मंदिर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी।

इससे ममता ट्रक के नीचे आ गई। ट्रक चालक उसे कुचलता हुआ फरार हो गया। ममता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बबलू व पुष्पा बुरी तरह घायल हो गए।

बबलू को एसटीएच जबकि पुष्पा को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें :  पत्नी के मायके जाने से आहत युवक ने पीया कीटनाशक, उपचार के दौरान मौत

You missed

error: Content is protected !!