ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहाँ ट्रेन की चपेट में आने से  दो होनहार युवकों की जान चली गई

इस भीषण हादसे के बाद मृतकों के घर में मातम पसरा हुआ है

काशीपुर। रामनगर रोड रेलवे क्रॉसिंग स्थित अनन्या होटल के पास शनिवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो युवक अपनी स्कूटी खड़ी कर रेलवे लाइन के किनारे टहल रहे थे। इसी दौरान अचानक रामनगर–मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन आ गई। युवक संभल पाते, उससे पहले ही तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए।

हादसा इतना भीषण था कि जगदीश कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि राजा गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जगदीश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घायल राजा को परिजन आनन-फानन में एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। परिजनों ने राजा के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया और उसे सीधे घर ले आए।

हादसे के बाद मौके पर दोनों युवकों की स्कूटी सुरक्षित खड़ी मिली, जो इस दर्दनाक घटना की मूक गवाह बनी हुई है।

मोहल्ले में मातम, घरों में नहीं जले चूल्हे

एक साथ दो युवकों की मौत की खबर से मोहल्ला बंजारान में सन्नाटा पसर गया। घरों में चूल्हे तक नहीं जले और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें :  चारधाम रेल परियोजना को रफ्तार, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग लाइन स्वीकृत

You missed

error: Content is protected !!