ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के हंगामे के विरोध में भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, जिलाध्यक्ष बोले- लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हुआ उल्लंघन78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने पी.पी.जे. सरस्वती विहार को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एंटी-ड्रग शपथकॉर्बेट की 90 साल पुरानी विरासत से रूबरू हुए विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षु रेंजर्स, स्थानीय उत्पादों को भी दिया बढ़ावाएमबीपीजी कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का दिया प्रशिक्षण
खबर शेयर करे -

एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसमें नैनीताल निवासी युवक की हुई मौत

रिपोर्टर- गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। सरोवर नगरी के समीपवर्ती क्षेत्र आम पड़ाव में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

युवक की मौत के बाद परिजनों मे कोहराम मचा हुआ है ।जानकारी के मुताबिक नैनीताल अंजुमन ए इस्लामिया के पूर्व अध्यक्ष मो. फारुख सिद्दीकी के पुत्र मल्लीताल निवासी 27 वर्षीय शाहरुख सिद्दीकी शुक्रवार को बाइक सर्विस कराने हल्द्वानी गया हुआ था।

वापसी के दौरान रात करीब आठ बजे आम पड़ाव क्षेत्र में सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

जिससे शाहरुख गंभीर रुप से चोटिल हो गया। वही हादसे की जानकारी मिलने पर स्थानीय दुकानदारों व राहगीरों ने उसे उपचार के लिए हल्द्वानी भिजवाया।

लेकिन चिकित्सकों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही शाहरुख को मृत घोषित कर दिया।

ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज गुलाब सिंह कंबोज ने बताया कि रात ही सड़क हादसे की जानकारी मिल गई थी। जिसके बाद फरार वाहन चालक की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।

जल्द ही बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन चालक का पता लगा लिया जाएगा। शाहरुख सिद्दीकी की मौत पर नैनीताल

अंजुमन ए इस्लामिया के अध्यक्ष शोएब शमसी जनरल सेक्रेटरी जमाल सिद्दीकी विधायक सरिता आर्या होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी मालीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन सिंह नेगी सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष नाजिम बक्श मुकेश जोशी मंटू अरविंद पड़ियाल आनंद बिष्ट मनोज जोशी मारुति नंदन शाह सभासद गजल कमल मोहन नेगी सपना बिष्ट सहित अन्य लोगों ने दुख व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें :  चोरगलिया–मोरनौल–मझोलारीठासाहिब सड़क की मांग को लेकर बुद्धपार्क में गरजे क्षेत्रवासी, 250 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

You missed

error: Content is protected !!