ब्रेकिंग न्यूज़
लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में दीक्षारम्भ कार्यक्रम, नए विद्यार्थियों का हुआ भव्य स्वागत, लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने की शिरकतविश्व स्तनपान सप्ताह पर ग्राफिक एरा भीमताल का जनजागरूकता अभियान, गांव-गांव पहुंचकर माताओं को बताए स्तनपान के फायदेविजय शंखनाद रैली के वायरल वीडियो पर सुमित हृदयेश का पलटवार, बोले- ‘फेक AI वीडियो से नफरत फैलाने की कोशिश’ओखलकांडा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक खाई में गिरने से चालक की मौत; चार घायलहल्द्वानी : बायोप्सी के दौरान मरीज की संदिग्ध मौत, परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
खबर शेयर करे -

नैनीताल में मौसम का बदला मिजाज, बारिश की हल्की बौछारें,ठंड ने दी दस्तक

रिपोर्टर- गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में ठंड ने दस्तक दे दी है। दिन में ही लोग ठिठुरने को मजबूर है।

गौरतलब हो कि बीती शुक्रवार से ही नगर में अचानक मौसम ने करवट बदल ली तो वही शनिवार को भी सुबह से ही मौसम में धुंध छाई रही।

जिसके चलते तापमान में गिरावट आने से मौसम में ठंड बढ़ गई है।

लोग ठंड से बचने के लिए हीटर व अलाव का सहारा ले रहे हैं।

शनिवार को हल्की बूंदाबांदी व धुंध के चलते सुबह से ही लोगो को ठिठुरने पर मजबूर होना पड़ा। जिस कारण वीकेंड व दीवाली अवकाश के चलते नगर में सैलानियों की काफी कमी देखने को मिली।

इस दौरान ठंड से बचने के लिए स्थानीय लोगो सहित पर्यटको ने पंत पार्क फड़ बाजार,भोटिया मार्किट व मॉल रोड से जमकर गर्म कपड़ो की खरीदारी की। 

मौसम विज्ञान केंद्र जीआईसी के अनुसार शनिवार को नगर का तापमान अधिकतम 13 डिग्री तो वही न्यूनतम पांच डिग्री दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें :  धामी सरकार ने 48 महिलाओं को दिया तीलू रौतेली व आंगनबाड़ी कार्यकर्ती अवॉर्ड, सम्मान राशि में की भारी बढ़ोतरी

You missed

error: Content is protected !!