ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

लेकब्रिज चुंगी ठेके पर सख्त रुख, कुंभ मेले की तैयारियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर दिए अहम संदेश

नैनीताल। उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा के पहली बार नैनीताल आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य अतिथि गृह में उनका भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर भाजपा विधायक सरिता आर्या ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया, जबकि वरिष्ठ भाजपा नेता हेमचंद्र आर्य ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। नगर पालिका परिषद नैनीताल के अधिशासी अधिकारी रोहित शर्मा ने मंत्री को नंदा-सुनंदा देवी की स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

राज्य अतिथि गृह में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री से शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने नैनीताल की लेकब्रिज चुंगी को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि चुंगी का ठेका नियमानुसार बोर्ड के अधीन नहीं है तो उसे निरस्त किया जाएगा और पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान मंत्री ने उत्तराखंड में प्रस्तावित कुंभ मेले की तैयारियों पर भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कुंभ मेले को ऐतिहासिक, दिव्य और भव्य बनाने के लिए लगातार उच्चस्तरीय बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश सरकार श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

उन्होंने बताया कि कुंभ क्षेत्र में घाटों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ पुराने घाटों का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अलावा सभी अखाड़ों के प्रमुखों के साथ लगातार संवाद किया जा रहा है, जिससे उनके ठहरने और अन्य व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक सरिता आर्या, दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, विमला अधिकारी, दिनेश आर्या, नगर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, अरविंद पढ़ियार, विजय कुमार, गोपाल रावत, दया किशन पोखरिया, आनंद बिष्ट, हरीश राणा, तारा राणा, सभासद गजाला कमाल, मनोज शाह, संतोष कुमार, पंकज भट्ट, कमल जोशी, हेमचंद्र आर्य, शैलेंद्र बिष्ट, भरत मेहरा, सभासद भगवत रावत, सभासद लता डफौती सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  सिविल कोर्ट में विजिलेंस का बड़ा ट्रैप, नायब नाजिर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
error: Content is protected !!