ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : काठगोदाम में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की समीक्षा बैठक, कुमाऊं की सभी शहरी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देशतीनपानी में चापड़-छुरे से जानलेवा हमला: हल्द्वानी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपी दबोचेनैनीताल मॉल रोड बनी ‘नो हॉन्किंग ज़ोन’, हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान; स्थानीय लोगों ने जताई सुरक्षा की चिंतानैनीताल के ग्रामीण इलाकों में विकास पर सवाल, सड़क-पानी-स्वास्थ्य को लेकर फूटा गुस्सा; 2027 चुनाव बहिष्कार तक की चेतावनीकैंचीधाम के पास शिप्रा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत,मस्ती के दौरान नदी में उतरा था युवक, गहरे पानी में डूबने से गई जान; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
खबर शेयर करे -

अल्मोड़ा में भाजपा के अजय वर्मा
हल्द्वानी से भाजपा के गजराज बिष्ट
पिथौरागढ़ में भाजपा की कल्पना देवलाल
श्रीनगर में निर्दलीय आरती भंडारी
कोटद्वार में भाजपा के शैलेंद्र सिंह रावत
रुद्रपुर से भाजपा का विकास शर्मा
ऋषिकेश से भाजपा के शंभू पासवान
मतगणना स्थल पर कुछ लोगों ने रात करीब 10 बजे मतणना में धांधली का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के विरोध में नारेबाजी भी शुरू कर दी।

कुछ लोग बैरिकेड तोड़ कर मतगणना स्थल में घुसने का प्रयास करने लगे। इस पर पुलिस ने लाठियां फटकारीं। इस दौरान कुछ लोगों ने पथराव भी कर दिया। पुलिस ने किसी तरह इन लोगों को वहां से खदेड़ा।

नगर निगम ऋषिकेश के मेयर पद पर पांचवें राउंड तक भाजपा के शंभू पासवान अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश चंद्र मास्टर से 3605 वोटों से आगे थे। 

ऋषिकेश सीट प्रदेश की सबसे हॉट सीट बनी हुई थी। इस सीट पर पूरा प्रदेश की नजर है। यहां भाजपा प्रत्याशी शंभू पासवान, कांग्रेस प्रत्याशी दीपक प्रताप जाटव, निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश चंद्र मास्टर में त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा था।

हरिद्वार में नगर निगम के वार्ड नंबर 33 में कांग्रेस प्रत्याशी सुनील कुमार के जीतने के बाद दोबारा मतगणना करने को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस उप निरीक्षक के प्रत्याशी को खींचकर बाहर लाने पर कांग्रेसियों ने बवाल कर दिया। पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद किनारे लगाते हुए अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई।
कांग्रेसियों का आरोप है कि 5 वोट से आगे होने के बावजूद भी उनको प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है, जबकि उनके वार्ड की पूरी गिनती हो चुकी है।

उसके बावजूद भी भाजपाइयों के कहने पर दोबारा रिकाउंटिंग की जा रही है। कांग्रेस के प्रत्याशी सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि तीन बार गिनती के बावजूद भी वह 5 वोट से जीत रहे हैं।
इसके बाद भी उन्हें अभी तक प्रमाण पत्र नहीं दिया गया। उनसे आगे के वार्ड नंबर 36, 37, 38 के प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दे दिया गया। कांग्रेसियों ने तमाम तरह के आरोप लगाने के साथ ही रिटर्निंग ऑफिसर के सामने हंगामा किया।

कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि जो एक वोट से चुनाव हार गया उसकी दोबारा काउंटिंग नहीं की गई। वह पांच वोट से आगे हैं।

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी : कोटाबाग रियाड गांव में शिक्षा और डिजिटल सुविधा को मिली नई उड़ान, मेधावी छात्र सम्मानित, स्मार्टपुर डिजिटल सेंटर का शुभारंभ

You missed

error: Content is protected !!