ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी में काठगोदाम के पास स्कूल में तीन तेंदुए एक साथ दिखाई देने पर क्षेत्रवासी आए दहशत में, तेजी से वायरल हो रहा है यह वीडियो

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

 हल्द्वानी।  काठगोदाम मार्ग के समीप निर्मला कान्वेंट स्कूल में तीन गुलदार एक साथ चहल कदमी करते हुए गुलदार कैमरे में कैद हुए गुलदार भोजन की तलाश में रिहाइशी क्षेत्र की ओर बढ़ रहें है। वही तीन-तीन तेंदुए को देखकर लोग दहशत में आये।

 आबादी की ओर तीन गुलदार साथ दिखाइए  

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों के आबादी वाले इलाकों में भी गुलदार की दस्तक दिखाई देने लगी है हाल फिलहाल में इस हिंसक जानवर के हमलावर होने की कई घटनाएं घटित हो चुकी हैं।

अब जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो बेहद तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जिसमें तीन गुलदार बेखौफ़ अंदाज़ में किसी आबादी वाले इलाके में चहल कदमी करते दिखाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया में यह वीडियो हल्द्वानी में किसी स्कूल के पास का बताया जा रहा है। बहरहाल हिंसक वन्यजीवों का रिहायशी इलाकों में इस तरह घूमते देखना आम लोगों के लिए बहुत खतरनाक है।

इस वक्त यह वीडियो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है जो की तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

नोट -सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह वीडियो हल्द्वानी शहर का है या किसी अन्य शहर का “नैनीताल न्यूज़ 24” इसकी पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें :  78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: सेंट जॉन्स नैनीताल ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल को 1-0 से हराया

You missed

error: Content is protected !!