ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

“लछिमन मेघनाद द्वौ जोधा। भिरहिं परसपर करि अति क्रोधा॥

रिपोर्टर अजय वर्मा 

हल्द्वानी। रामलीला मैदान में श्री रामलीला मंचन में दिन लीला में लक्ष्मण मेघनाथ युद्ध, तत्पश्चात लक्ष्मण शक्ति, हनुमान जी द्वारा जड़ी बूटी पर्वत लेकर आना रास्ते में उनका भरत जी के साथ मिलाप, लक्ष्मण जागृति और कुंभकरण वध तथा रात्रि लीला में सीता खोज, लंका दहन विभीषण शरणागति आदि लीलाओं का बहुत सुंदर मंचन वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा किया गया।

व्यास जी बताते हैं कि लक्ष्मण और मेघनाथ के युद्ध में मेघनाद ब्रह्म शक्ति का प्रयोग करके लक्ष्मण को मूर्छित कर देता है। इससे राम दल में शोक छा जाता है।

लक्ष्मण को मूर्छित देखकर राम शोकातुर होकर करुण विलाप करने लगते हैं। तब हनुमान जी लंका से सुषैण वैद्य को ले कर आते हैं। सुषैन वैध के परामर्श पर हनुमान जी संजीवनी बूटी लेने द्रोणागिरी पर्वत जाते हैं।

प्रातः होने से पहले वापस रामादल में लौट कर आ जाते हैं, शुषैण वैद्य जी संजीवनी बूटी का प्रयोग करके लक्ष्मण जी का उपचार करते हैं, और मूर्छित लक्षण जी तुरंत खड़े हो जाते हैं।

आज मुख्य रूप से अपर निदेशक आईटीआई ऋचा सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत बगड्वाल, प्रकाश रावत ,चंदन बिष्ट, ललित जोशी, शंकर कोरंगा, अलका जीना, मीना वाष्र्णेय , मोहनी रावत, हेमंत अग्रवाल, नवनीत अग्रवाल , पंकज कपूर,मनोज गुप्ता सौरभ भट्ट आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  पिथौरागढ़ में प्रादेशिक सेना में भर्ती रैली 3 अगस्त से

You missed

error: Content is protected !!