ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल। ओखलकांडा, ब्लॉक की ग्राम पंचायत डुंगरी में सोमवार को कमल भट्ट पुत्र नारायण भट्ट की पेड़ से गिरने से मौत हो गई।

मंगलवार की सुबह ग्रामीणों और परिजनों को खोजबीन के दौरान शव पड़ा मिला। 

कमल सोमवार की शाम चारा काटने की बात कहकर निकले थे।

रात घर नहीं पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया।

मृतक अपने पीछे दो बच्चों और पत्नी को रोता-बिलखता छोड़ गया है।

राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों को  मुआवजा दिलाने को कहा है। 

यह भी पढ़ें :  जंगली मशरूम खाने से दादी-बहू और पोता बीमार, तीनों अस्पताल में भर्ती
error: Content is protected !!