ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

लगातार तीसरे दिन आत्महत्या की कोशिश, स्थानीय युवक की बहादुरी से टला बड़ा हादसा

नैनीताल में  युवक ने नैनी झील में अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश, आयुष भंडारी ने तुरंत अपनी जान की परवाह ना कर  युवक की बचाई जान 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल।  सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब नैनीताल की एक दुकान में काम करने वाले नेपाली मूल के युवक लोकेश ने आत्महत्या के इरादे से नैनी झील में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद स्थानीय युवक आयुष भंडारी ने बिना अपनी जान की परवाह किए तुरंत झील में छलांग लगाई और कड़ी मशक्कत के बाद लोकेश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

घटना तल्लीताल डाँठ के समीप दोपहर के समय हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही लोकेश झील में कूदा, वहां मौजूद आयुष भंडारी ने तत्काल झील में छलांग लगा दी। काफी देर तक चले रेस्क्यू के बाद वह लोकेश को सुरक्षित किनारे तक ले आया, जिससे उसकी जान बच गई।

जानकारी के अनुसार लोकेश तल्लीताल बाजार की एक दुकान में कार्य करता है। घटना के बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

गौरतलब है कि पिछले दो दिनों में नैनी झील में डूबने से दो लोगों की मौत हो चुकी है।

ऐसे में सोमवार को यह तीसरी दुखद घटना हो सकती थी, लेकिन आयुष भंडारी की बहादुरी और सूझबूझ से एक अनमोल जिंदगी बच गई। स्थानीय लोगों ने आयुष के साहस की जमकर सराहना की है।

यह भी पढ़ें :  अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर पहाड़ी बनी जानलेवा, पत्थरों की चपेट में आकर कार क्षतिग्रस्त, चालक ने कूदकर बचाई जान

You missed

error: Content is protected !!