गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में उत्तराखंड के सर्वाधिक नौ लोगों की दर्दनाक मौत, दिल्ली के बताए जा रहे चार पर्यटक भी उत्तराखंड मूल के

उत्तराखंड के देहरादून और चंपावत जनपद से जुड़ी एक बड़ी दु:खद सूचना सामने आई है। गोवा के पणजी के निकट स्थित ‘बर्च बाई रोमियो लेन’ नाइट क्लब में शनिवार देर रात लगी भीषण आग में उत्तराखंड के नौ लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है।

मृतकों में पाँच कर्मचारी चंपावत और अन्य जनपदों से जुड़े थे, जबकि अब तक दिल्ली के बताए जा रहे चार पर्यटक भी उत्तराखंड मूल के एक ही परिवार के सदस्य हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवा के मुख्यमंत्री से संपर्क कर मृतकों की पहचान, परिजनों तक सूचना पहुंचाने और आर्थिक सहायता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।

गोवा सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार मृतकों में 20 कर्मचारी और पाँच पर्यटक शामिल हैं। कर्मचारियों में सर्वाधिक पाँच उत्तराखंड से हैं—सतीश सिंह, सुरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, सुमित नेगी और मनीष सिंह (निवासी ग्राम नेत्र सलान, बाराकोट–चंपावत)।

जिन 4 मृतक पर्यटकों को दिल्ली का बताया जा रहा था, वह भी वास्तव में उत्तराखंड के निवासी हैं और एक ही परिवार के सदस्य हैं।

मृतकों में उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद के बग्वालीपोखर के तोक बाड़ी, रानीखेत निवासी विनोद चंद्र कबडवाल पुत्र लीलाधर कबडवाल, उनकी साली अनीता जोशी व सरोज जोशी एवं कमला देवी पत्नी नवीन चंद्र कबडवाल शामिल हैं।

दुर्घटना में विनोद चंद्र कबडवाल की पत्नी भावना कबडवाल की किसी के द्वारा अग्निकांड के दौरान बाहर कीे ओर धकेल दिये जाने के कारण जान बच गयी है।

उन्होंने ही मृतकों की शिनाख्त-पहचान की। यह परिवार वर्तमान में दिल्ली के करावलनगर में रहता है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आपका राशिफल : 15 अक्टूबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.