ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी में यूजीसी बिल के विरोध में 21 फरवरी को रैली का आह्वान, प्रेस वार्ता में जुटने की अपील

हल्द्वानी। यूजीसी बिल के विरोध को लेकर रामपुर रोड स्थित एक निजी होटल में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

प्रेस वार्ता में वक्ताओं ने 21 फरवरी 2026 को रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।

आयोजकों ने कहा कि यूजीसी से संबंधित प्रावधानों को लेकर समाज में असंतोष है।

उनका आरोप है कि वर्तमान कानूनी व्यवस्थाओं के कारण कुछ वर्गों के साथ अन्याय हो रहा है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से अस्थायी रूप से राहत मिली है, लेकिन भविष्य को लेकर चिंता बनी हुई है।

प्रेस वार्ता के दौरान वक्ताओं ने लोगों से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 21 फरवरी, शनिवार को प्रातः 11 बजे रामलीला मैदान में आयोजित रैली के माध्यम से वे अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाएंगे।

रैली का आयोजन सवर्ण शक्ति संगठन (उत्तराखण्ड) के बैनर तले किया जा रहा है।

संगठन के संरक्षक राम गोविन्द दास “भाई जी” सहित संचालन समिति के सदस्यों ने आमजन से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।

आयोजकों का कहना है कि रैली शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  लालकुआं दुग्ध संघ बोर्ड बैठक में 34 प्रस्तावों पर मंथन, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.