ब्रेकिंग न्यूज़

 हल्द्वानी। पहाड़ी आर्मी के नगर अध्यक्ष फौजी भुवन चंद्र पाण्डेय (पहाडी हिंदू ) के नेतृत्व में भैरव चौक हल्द्वानी बाजार में पीडित पहाड़ी परिवारों (फौजी परिवार) के साथ दिया धरना और उन्होंने कहा कि भैरव चौक में 3 पहाड़ी परिवारों को उनकी दुकान और मकान का अधिकार छीना गया है।

कोरोना समय में उनको आग लगने के कारण मकान दुकान को सिर्फ रिपेयर करने के लिए खाली करवाया गया और अन्य को बेच दियाl कुमाऊँ आयुक्त द्वारा और विकास प्राधिकरण सचिव द्वारा गिराने का आदेश होने पर भी अभी तक नजूल की भूमि में बने मकान को गिराया नहीं गया हैl

इसमें एक परिवार जो सैनिक परिवार है जिनके पिताजी ने 1962, 1965 और 1971 की लड़ाई में देश के लिए युद्ध लड़े हैं।

पहाडी आर्मी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कांडपाल ने पीडित परिवारों को न्याय दिलाने और उनके साथ खड़े रहने की की बात कही, धरना इसी जगह पर दिया जाएगा लगातार 11 बजे से 3 बजे तक‌

पहाडी आर्मी के महिला जिला अध्यक्ष प्रेमा मेर और नगर अध्यक्ष कविता जीना ने कहा कि पीडित परिवारों के साथ खड़े है‌

पीडित पक्ष से दीपा बोरा, मोहन कांडपाल, विनोद बिष्ट ने 1958 के बाद की पूरी कहानी रखी और सारे सरकारी नजूल भूमि कागज दिखाएl दीपा बोरा ने घोषणा की की वो लगातार आन्दोलन करेंगी।

आज यहां पर पहाड़ी आर्मी से प्रदीप रौतेला, विनोद नेगी, गीता चंदोला, कमलेश जेठी और स्थानीय लोग मौजूद रहे‌।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  15 अक्टूबर तक उत्तराखंड की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, अधिकारियों को समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.