ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। वार्ड नंबर 37 के पार्षद प्रतिनिधि हृदयेश कुमार ने बताया कि उन्हें जेडीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।

सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही और धार्मिक-सामाजिक विषयों पर विचार साझा किए गए।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्य वक्ता भागवत किंकर तथा श्रद्धेय नमन कृष्ण जी महाराज एवं भगवान सिंह कार्की जी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सामाजिक एकता, संस्कारों और संगठन की आवश्यकता पर बल दिया। वक्ताओं ने समाज में सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश दिया।

सम्मेलन में वार्ड नंबर 37 की पार्षद श्रीमती विद्या देवी, वार्ड नंबर 36 की पार्षद तनुजा जोशी, पार्षद प्रतिनिधि हृदयेश कुमार सहित कार्यक्रम आयोजक सूरज प्रकाश तिवारी, गिरीश तिवारी, देवी दयाल उपाध्याय, अनिल धानक, पन राम, पवन, महेश जोशी, मुन्नी बिष्ट, नरेश बिष्ट, नवल, पंकज अधिकारी, वीरेंद्र बिष्ट, रिंकू आर्य और शंकर कोहली समेत सैकड़ों लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, मशीनों और औजारों की हुई विशेष पूजा-अर्चना

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.