हल्द्वानी। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरु ने मुख्य अभियंता विद्युत वितरण हल्द्वानी से मुलाकात करी तथा तहसील धारी के अंतर्गत ग्राम खुजेती नर्तोला मैं बिल्डर को 3 महीने से गलत तरीके से बिजली दी जा रही है तथा ग्रामीणों की बिजली काटी जा रही है। जिसको लेकर ग्रामीण जनता में अति आक्रोश है। जिसको देखते हुए आज ग्रामीणों की बड़ी संख्या में आंदोलन करने पर रणनीति बना रही है।

पूर्व दर्जा मंत्री हरीश पनेरु ने कहा कि शासन प्रशासन की मिली भगत से ग्राम नर्तोला के लोगों को परेशान करके दादागिरी दिखाई जा रही है,तथा रास्तों पर अतिक्रमण पर रास्ते बंद किया जा रहे हैं। प्रशासन आंख बंद करके उक्त बिल्डर को आशीर्वाद दिए हुए हैं। जिसे अब किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस संबंध में व्हाट्सएप के माध्यम से जिला अधिकारी नैनीताल को ज्ञापन भेजा जा रहा है, तथा संबंधित बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है क्योंकि उक्त बिल्डर ग्रामीणों को डरा धमका कर अवैध निर्माण कर रहा है तथा प्रशासन प्रत्येक एजेंसी आंख बंद करके उसका समर्थन कर रही है।

पनेरु ने कहा कि अनावश्यक रूप से गलत तरीके से बिजली देने की जांच की मांग की तथा दोषियों के खिलाफ करवाई करने हेतु मुख्य अभियंता अर्जुन गरबियाल जी से अनुरोध किया गया है

अगर शीघ्र ही उक्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई एवं अनावश्यक रूप से जलाई गई बिजली का पेनल्टी सहित जमा नहीं कराया गया तो मुख्य अभियंता कार्यालय हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

ग्रामीणों की आवाज को एवं जन भावनाओं को किसी भी हालत में दबने नहीं दिया जाऐगा पहाड़ में जहां एक और शासन प्रशासन हाई कोर्ट के आड़ में गरीब जनता को उजाड़ने में लगा है।हरीश पनेरु ने विद्युत विभाग पर लगाया बिल्डरों से मिलकर ग्रामीणों को धमकाने का आरोप, ग्रामीणों में भय…….

वहीं दूसरी ओर बड़े-बड़े बिल्डरों से सठघाट करके उन्हें संरक्षण देने का काम कर रहा है जो कि उत्तराखंड के लिए अच्छा संकेत नहीं है बृहस्पतिवार को जिला अधिकारी नैनीताल से मिलकर उक्त विषय की प्रस्तुत जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की जाएगी

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 19 अक्टूबर 2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.