ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

 नन्धौर रेंज में विशालकाय अजगर  का अजगर रैस्क्यू कर सुरक्षित स्थल पर छोड़ा गया

हल्द्वानी। वन प्रभाग के नन्धौर रेंज में विशालकाय अजगर  का अजगर रैस्क्यू कर सुरक्षित स्थल पर छोड़ा गया। भूपाल सिंह मेहता, वन क्षेत्राधिकारी, नन्धौर, हल्द्वानी वन प्रभाग ने कहा कि उक्त अजगर ने एक तीन साल के कुत्ते को निलग लिया था।

इस वर्ष बारिश अधिक होने से सांप ज्यादा निकल रहे हैं, जिन्हे रैस्क्यू कर सुरक्षित स्थल पर छोड़ा जा रहा है।वन्य जीवों का समय से रैस्क्यू करने पर मानव वन्य जीव संघर्ष कम हो जाता हैं एवं मानव व वन्य जीव दोनों सुरक्षित रहते है।

दूरभाष से मिली सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरगलिया निवासी श्री भवान दास, भवानीपुर, चोरगलिया के खेत में आज 17 फीट लम्बा अजगर पाया गया। जिसका सफलता पूर्वक रैस्क्यू किया।

उच्चाधिकारियों एवं प्रभागीय वनाधिकारी श्री बाबूलाल तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी, नन्धौर श्रीमती ममता चंद से प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम सांप व सभी प्रकार के वन्यजीवों का रैस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाता है। पर्यावरण के संरक्षण हेतु आगे भी वन्यजीवों का रैस्क्यू जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें :  लिफ्ट मांगना पड़ा भारी,हत्या के बाद सड़क किनारे फेंका शव; दो गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!