ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में उत्तराखंड प्रदेश के पेयजल और परिवहन निगम के सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने रोडवेज स्टेशन का किया निरीक्षण

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल।  उत्तराखंड प्रदेश के पेयजल एवं परिवहन विभाग के सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने सोमवार को नैनीताल में रोडवेज स्टेशन के सौंदर्यीकरण का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था समेत संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।कहा कि जल्द ही काम पूरा कर संबंधित बिल्डिंग विभाग को हस्तांतरित की जाए।

बता दें कि तल्लीताल स्थित डांट में पूर्व में परिवहन विभाग का रोडवेज स्टेशन था। रोडवेज स्टेशन को अन्यत्र शिफ्ट कर यहां नए भवन को पहाड़ी‌ स्वरूप दिया गया है।

जिसका सौंदर्यीकरण कर यहां 1.19 करोड़ की लागत से पर्यटन गेस्ट हाउस तथा फूड कोर्ट आदि बनाए गए हैं। निरीक्षण के दौरान सचिव ह्यांकी ने कहा कि फर्नीचर समेत अन्य व्यवस्थाओं को लेकर बजट के आकलन का ब्यौरा तत्काल दिया जाए।

उन्होंने कहा कि इसके ठीक सामने बिजली के तार अंडरग्राउंड किया जाए। साथ ही साफ सफाई समेत अन्य उचित व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाए।

इस दौरान उन्होंने पूरे भवन का जायजा  लिया। कहा कि नए भवन में स्थानीय उत्पादों के साथ ही हैंडीक्राफ्ट समेत अन्य उत्पादों को स्थान दिया जाएगा।

सचिव ने कहा कि नई जगह में बनाए गए रोडवेज स्टेशन में भी रिपेयरिंग को लेकर प्रस्ताव तत्काल दिया जाए। जिससे वहां समय पर काम किया जा सके।

इस मौके पर रोडवेज की आर एम पूजा जोशी समेत जीवन आर्य, हेमंत आदि लोक उपस्थित थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र महासंघ चुनाव की अधिसूचना जारी, 1 अक्टूबर को हरमिटेज भवन में होगा मतदान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.