ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल/भीमताल। पुलिस द्वारा राज्य में चलाए जा रहे आपरेशन स्माइल के अन्तर्गत पुलिस टीम ने 55 वर्षीय वृद्धा महिला को हरिद्वार से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया।

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के आदेशानुसार, राज्य में चलाए जा रहे ऑपरेशन स्माइल के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार नोडल अधिकारी ऑपरेशन स्माइल नितिन लोहनी के सफल दिशा निर्देशन में जनपद में गठित ऑपरेशन स्माइल पुलिस टीम ने भवाली में मंगलवार को थाना भीमताल में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट के अनुसार श्रीमती लीलादेवी पत्नी मोहन लाल उम्र 55 वर्ष निवासी बिजरोली भीमताल को वरिष्ठ नागरिक संरक्षण रबाली, ममदाई हरिद्वार से सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।

परिजनों द्वारा जनपद नैनीताल की ऑपरेशन स्माइल टीम को हार्दिक बधाई देते हुए आभार प्रकट किया गया।

यह भी पढ़ें :  भूस्खलन की जद में पौराणिक देवी मंदिर, सुरक्षा दीवार की मांग
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.