ब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस व एसओजी ने चैकिंग के दौरान 2 किलो चरस के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया

भीमताल/धारी। एसएसपी प्रहलाद मीणा के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर चलाए जा रहे नशाखोरी एवं मादक पदार्थाे की तस्करी को रोकने हेतु पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल डॉ0 जगदीश चन्द्र एवं क्षेत्राधिकारी भवाली नितिन लोहनी के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर कमित जोशी के नेतृत्व में 2 अक्टूबर को जनपद की एसओजी टीम व थाना पुलिस टीम द्वारा धानाचूली बैण्ड के पास चैकिंग कर रही थी।

इसी दौरान पुलिस ने उज्जवल सिंह पुत्र महेश सिंह निवासी-बलोनी बेडचुला, धारी को 2 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके विरूद्ध एनडीपीएस अधिनियम के अर्न्तगत अभियोग दर्ज किया है। पुलिस टीम उ0नि0 विजय कुमार, हे0का0 जगदीश भारती, का0 सुरेन्द्र यादव शामिल थे।

यह भी पढ़ें :  राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड को सीएम धामी की बड़ी सौगात: हल्द्वानी में राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का ₹43.50 करोड़ से शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.