भीमताल। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हरीश पनेरु के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ता तारादत्त नौगाई की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय भीमताल में मुलाकात की।

भीमताल विधानसभा क्षेत्र की खस्ता शिक्षा हालत को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर भीमताल विधानसभा क्षेत्र शिक्षा व्यवस्था में सुधार करना होगा क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई है।भीमताल : हरीश पनेरु के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने खस्ता शिक्षा को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी से की मुलाकात, शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

शिक्षा मंत्री ने एक साल पहले शिक्षकों के ख़ाली पद भरने का वादा किया था लेकिन शिक्षा मंत्री विधायक सरकार अपनी मौज में लगे हैं।

खुद विधायक के गांव में शिक्षक नहीं है पुरे विधानसभा क्षेत्र मे असी प्रति शत स्कूल एकल शिक्षक के साहारे चल रहे हैं।

अगर एक सप्ताह में ग्रामीणों क्षेत्रो में खाली पद शीघ्र नहीं भरे गये तो बड़े आन्दोलन के साथ विभाग के कार्यालय में तालाबंदी कियी जायेगी तथा शिक्षा मंत्री विधायक सांसद का घेराव किया जायेगा, क्योंकि जब सरकार विधायको की तनख्वाह बड़ा सकती है तो शिक्षकों की नियुक्ति क्यों नहीं।भीमताल : हरीश पनेरु के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने खस्ता शिक्षा को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी से की मुलाकात, शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

इसका जवाब चाहिए मुख्य शिक्षा अधिकारी से मिलने के बाद एक बैठक डांट भीमताल में आयोजित कियी गयी जिसमें तय समय पर उचित मांगों को पूरा नहीं होने पर आन्दोलन की रणनीति बनाई गई।

इस अवसर पर पुरन ब्रजवासी देवेन्द्र फर्त्याल दीपक कफलटिया खीमानंद पलड़िया हिमांशु सहित कई लोगों ने आन्दोलन चलाने पर सहमति जताई।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : स्थाई राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर बुद्ध पार्क में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू अनशन में बैठे

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.