ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी तहसील दिवस में हंगामा, अफसर नदारद तो भड़की जनता

हल्द्वानी। हल्द्वानी तहसील में मंगलवार को तहसील दिवस के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब जिम्मेदार अधिकारी मौके से नदारद मिले। अधिकारियों की गैरमौजूदगी से नाराज़ जनप्रतिनिधियों और फरियादियों का गुस्सा फूट पड़ा और देखते ही देखते तहसीलदार कक्ष में धरना शुरू हो गया।

जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में लोग वहीं बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान माहौल उस वक्त और गरमा गया, जब पार्षद मनोज जोशी और नायब तहसीलदार भूपाल सिंह मटियानी के बीच तीखी बहस हो गई।

फरियादियों का कहना है कि जब वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए तय दिन पर तहसील पहुंचते हैं, तब अधिकारी ही मौजूद नहीं रहते। उनका सवाल है कि “जब सुनवाई के लिए आते हैं तो अधिकारी नहीं मिलते, तो आखिर न्याय कहां से मिलेगा?”

घटना के बाद प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि क्या जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में जवाबदेही तय करते हुए भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए ठोस कदम उठाते हैं या नहीं।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 5 सितंबर2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.