ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में सहायक वन कर्मचारी संघ दक्षिणी कुमाऊं व्रत के पदाधिकारियों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर बीजू लाल से वार्ता

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। सहायक वन कर्मचारी संघ दक्षिणी कुमाऊं व्रत के पदाधिकारियों ने विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु वन संरक्षक दक्षिणी कुमाऊं व्रत श्रीमान बीजू लाल से वार्ता की।

संघ द्वारा मांग की गई की आगामी फायर सीजन में फील्ड कर्मचारियों को जंगलों की सुरक्षा के साथ-साथ अपनी सुरक्षा हेतु, टॉर्च, पानी की बोतल, भोजन व्यवस्था एवं अग्निशमन उपकरण अग्नि काल शुरू होने से पूर्व उपलब्ध कराए जाएं तथा अग्नि काल में रखे जाने वाले फायर वाचरो को ट्रेनिंग भी दी जाए।

शीतकाल में फील्ड कर्मचारियों को जैकेट/वर्दी उपलब्ध कराई जाए, बाघ ड्यूटी में नियुक्त कर्मचारियों के आवासीय/भोजन/आवागमन की उचित व्यवस्था एवं सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाए।

क्षेत्रीय वन प्रभागों में वन दरोगाओं को अनुभाग का चार्ज दिया जाए इसके साथ ही सहायक वन कर्मचारी संघ दक्षिणी कुमाऊं व्रत नैनीताल को संघ भवन उपलब्ध कराए जाने की मांग की गई।

इन सभी मांगों पर वन संरक्षक दक्षिणी कुमाऊं व्रत  बीजू लाल द्वारा अतिशीघ्र निराकरण करने हेतु सहमति व्यक्त की गई जिस पर संघ द्वारा उनका आभार व्यक्त किया गया।

वार्ता में सहायक वन कर्मचारी संघ दक्षिणी कुमाऊं व्रत अध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी, मंत्री रणजीत सिंह थापा, भूमि संरक्षण वन प्रभाग अध्यक्ष जीवन कांडपाल, भगवती प्रसाद जोशी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की 139वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, सामाजिक समानता और शिक्षा के संघर्ष को किया याद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.