हल्द्वानी।  काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने समीक्षा बैठक की।

इस दौरान अधिकारी, मंत्री के सवालों से मुंह ताकते नजर आए, मंत्री गणेश जोशी उद्यान विभाग के अधिकारियों से सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी पूछने लगे तो अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

जिस पर कृषि मंत्री नाराज दिखाई दिए उन्होंने कहा कि अगली बार सभी अधिकारी बैठक में तैयारी से आए, इसी प्रकार कृषि विभाग व ग्रामीण विकास विभाग की भी समीक्षा बैठक की गई जिसमें मंत्री, विभागीय अधिकारियों से संतुष्ट नजर नहीं आए।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं हर लाभार्थी तक पहुंचे इसके लिए राज्य सरकार दिन-रात काम कर रही है, लेकिन अधिकारियों को समझना होगा कि लाभार्थियों और जनप्रतिनिधियों तक केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी समय पर पहुंच सके। लोगों को लाभ मिले, इसके निर्देश सभी अधिकारियों को दिए गए हैं। साथ ही अगली बार बैठक में तैयारी के साथ उपस्थित होने को कहा गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  वीकेंड पर कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध; भीमताल और भवाली में पार्किंग के बाद शटल सेवा से पहुंचेंगे श्रद्धालु

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.