ब्रेकिंग न्यूज़

ग्राम पंचायत टांडा में लगा आधार कार्ड कैंप, अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन ओखलकांडा मदन परगाॅई के नेतृत्व में लगाया गया 

भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम पंचायत टांडा में आधार कार्ड कैंप व पटवारी द्वारा दाखिल खारिज, नाम संसोधन व अन्य कार्यों के लिए चौपाल लगाईं।

ग्राम प्रधान टाण्डा मदन परगाॅई ने बताया कि आधार कार्ड कैंप में 45 से अधिक लोगों के आधार कार्ड से सम्बंधित कार्य किए गए।

मदन परगाॅई ने आधार कार्ड कैंप लगाने के लिए एसडीम धारी अंशुल भट्ट का आभार व्यक्त किया। 

मदन परगाॅई ने कहा कि वह भविष्य में भी लगातार इस तरह के कैम्पों का आयोजन विभागीय सहयोग से करते रहेंगे ताकि लोगों को सुविधा मिलें।

इस दौरान पटवारी मनोज कुमार, आधार केन्द्र खनस्यूं से भुवन बहुगुणा, रमेश चन्द्र परगाॅई, योगेश चन्द्र परगाॅई, देवकी देवी, मोहन सिंह, कमल सिंह, उमेश परगाॅई, नन्दा बल्लभ भट्ट सहित कई लोग उपस्थिटत रहे।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.