ब्रेकिंग न्यूज़

आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग किसी से लिया था कर्ज 

देहरादून। आईटी पार्क क्षेत्र में एक बुजुर्ग ने खुद पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार बुजुर्ग आर्थिक तंगी से परेशान चल रहे थे। हाल ही में उन्होंने किसी कर्ज लिया था। जिसे वह लौटा नहीं पाए थे।

कुछ महीने पहले ही उनकी पत्नी की मौत भी हुई थी। बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। एसओ राजपुर जितेंद्र चौहान ने बताया कि घटना दून डिवाइन आईटी पार्क की है।

दून डिवाइन अपार्टमेंट में 71 वर्षीय बुजुर्ग मनोज बंसल अकेले रहते थे। इसी अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर उनकी बेटी अपने परिवार के साथ रहती हैं।

पुलिस को शुक्रवार को सूचना मिली कि मनोज बंसल ने खुद को आग लगा ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि उनकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में गहराया पेयजल संकट, ऑपरेटर हटाया लेकिन नहीं हुई नई तैनाती; पूर्व कर्मचारी बिना वेतन चला रहा पंप

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.