ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

हार्डवेयर कारोबारी अनुज और उनके भाई सौरभ अग्रवाल के घर में दिवाली की खुशियां मातम में बदल

एक साथ परिवार की पांच जिंदगियों का बुझा दीपक

आगरा। नटराजपुरम निवासी हार्डवेयर कारोबारी अनुज और उनके भाई सौरभ अग्रवाल के घर में दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं। हादसे ने एक साथ परिवार की पांच जिंदगियों का दीपक बुझा दिया।

घर में मौजूद हृदय रोगी वृद्ध मां सुधा अपने बच्चों और बहुओं के सकुशल लौटने के इंतजार में बैठी थीं।

परिजन यही बताते रहे कि कुछ हुआ है। बच्चे जल्दी घर आ जाएंगे। रिश्तेदारों को देखकर मां के दिल की धड़कन भी बढ़ रही थी। परिवार की महिलाएं उन्हें संभाल रही थीं। काॅलोनी में भी मातमी सन्नाटा पसर गया।

कारोबारी के परिवार में हुई घटना की जानकारी पर पार्षद पंकज अग्रवाल भी घर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि अनुज की सिकंदरा-बोदला मार्ग पर हार्डवेयर की दुकान है। वहीं उनके भाई सौरभ अग्रवाल नोएडा की एक बैंक में कार्यरत हैं। वह दिवाली पर घर आए थे।

रात में परिवार ने पूजन के बाद पटाखे चलाए थे। पूरा परिवार काफी खुश था। शुक्रवार सुबह देवी दर्शन का प्लान बनाया। इसमें दोनों पत्नी और बच्चों के साथ गए थे। वापस आते समय दर्दनाक हादसे में अनुज की पत्नी सोनम, बेटे निताई, सौरभ की पत्नी रूबी, बेटे चेतन की मौत हो गई।

वहीं घायल गौरांग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसे देहली गेट स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके शरीर पर कई जगह चोट लगी थी। वहीं सौरभ को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

हादसे की जानकारी पर काॅलोनी के लोग घर के बाहर जुट गए। वहीं रिश्तेदार और परिचित भी पहुंच गए। घर में मां सुधा अग्रवाल ही थीं। वह 75 साल की हैं। वहीं हृदय रोगी भी हैं।

उन्हें किसी ने हादसे के बारे में नहीं बताया। परिजन ने सबसे यही कहा कि मां को इस घटना के बारे में अभी न बताएं।

बाद में जब पता चलेगा तो देखेंगे। वह यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाएंगी। उनके तीन नातियों और दो बहुओं की मौत हुई है। उन्हें किसी तरह संभाल लें।

यह भी पढ़ें :  भीमताल-ढूंगशील मोटर मार्ग के डामरीकरण को 72.36 लाख रुपये स्वीकृत,जल्दी शुरू होगा डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य-मंत्री कैड़ा

You missed

error: Content is protected !!