ब्रेकिंग न्यूज़

खुर्पाताल में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, आयुक्त दीपक रावत के निर्देश पर कार्रवाई

नैनीताल। खुर्पाताल क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ जिला विकास प्राधिकरण ने सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के निर्देश पर की गई।

जानकारी के अनुसार, हाल ही में खुर्पाताल भ्रमण के दौरान आयुक्त दीपक रावत ने होटल स्वामियों द्वारा प्राधिकरण की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल हटाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में गुरुवार को जिला विकास प्राधिकरण के सचिव विजय नाथ शुक्ल के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण की भूमि पर किए गए अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। सचिव विजय नाथ शुक्ल ने बताया कि अतिक्रमण हटाने का यह अभियान लगातार जारी रहेगा और शुक्रवार को भी क्षेत्र में कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है, वहीं प्राधिकरण ने साफ किया है कि सरकारी भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 19 सितंबर, 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.