ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : बेटियों की तलाश में नहीं रुके पुलिस के कदम—SSP मंजूनाथ के त्वरित एक्शन से नैनीताल पुलिस पहुंची बद्दी हिमांचल, तीनों बालिकाएं सकुशल बरामद; महिला सुरक्षा के लिए विशेष टीम ने दिन-रात की मेहनत, बेटियों को सुरक्षित पाकर परिजनों ने जताया आभारश्री नंदा देवी महोत्सव 2026 के सफल आयोजन पर श्री राम सेवक सभा ने जताया आभार, 400 पुलिसकर्मियों को चुनरी और चित्र भेंट कर किया सम्मानितएमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर ABVP, NSUI और बागी प्रत्याशी के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के आसार, 26 सितंबर को नाम वापसी और 29 को मतदानMBPG छात्रसंघ चुनाव नामांकन को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, SSP मंजूनाथ टीसी ने मौके पर पहुंचकर परखी सुरक्षा व्यवस्थाहल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी, चुनाव आयुक्त को लेकर बयानबाजी पर बोले—हर प्रक्रिया का अपना प्रोसीजर

महिला दिवस के अवसर पर चौबटिया के चर्च में चौबटिया सूचेतना समूह की महिलाओं के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए 

कुमाऊनी पारंपरिक परिधानों में ग्रामीण महिलाओं व स्कूली छात्र – छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए

रिपोर्टर – बलवंत सिंह रावत

रानीखेत/चौबटिया।  महिला दिवस के अवसर पर चौबटिया के चर्च में चौबटिया सूचेतना समूह की महिलाओं के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए  गए। इस दौरान कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल व विशिष्ठ अतिथि अर्चना पाठक का सॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।महिला दिवस के अवसर पर चौबटिया में महिलाओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम किए गए प्रस्तुत

कार्यक्रम के शुभारंभ में सूचेतना मंच की महिलाछओं ने अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किया तो वहीं कुमाऊनी पारंपरिक परिधानों में ग्रामीण महिलाओं व स्कूली छात्र – छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।महिला दिवस के अवसर पर चौबटिया में महिलाओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम किए गए प्रस्तुत

आज स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सरकार की सहायता से अपना रोजगार कर रही हैं। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने कहा कि वैसे तो महिलाएं अपने अधिकारों की बात करती हैं लेकिन जब मताधिकार की बारी आती है तो वह पीछे हट जाती हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे हैं तो वोट देने के नाम पर महिलाएं पीछे क्यों हैं, महिलाओं को भी अपने मताधिकार का पूरा प्रयोग करना चाहिए और सरकार बनाने में अपना योगदान देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्म निर्भर बनना चाहिए। छात्राओं ने पिरूल से बने उत्पाद संयुक्त मजिस्ट्रेट को भेंट किए और संयुक्त मजिस्ट्रेट ने इन उत्पादों के लिए बाजार दिलाने का भरोसा दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सिस्टर लिट्टी रोज ने सभी का आभार जताया। इस दौरान फादर नवीन, कैंट अधीक्षक रमा नेगी, सिस्टर प्रोवेंसियल, सिस्टर एल्सा ग्रेथ सहित कई महिलाएं मौजूद रही।

 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 22 सितम्बर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.