ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

दीपावली पर्व निपटने के बाद पाटी से लोहाघाट की ओर आ रहा मैक्स वाहन बिशंग देवखुरा के पास दुर्घटनाग्रस्त 

दुर्घटना में वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चालक सहित 11 लोग घायल हो गए।
घायलों को उपजिला अस्पताल लोहाघाट में उपचार किया गया। गंभीर रूप से घायल चालक सहित तीन लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया।

पाटी से लोहाघाट की ओर आ रहा मैक्स यूके 03 टीए 0150 शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे बिशंग देवखुरा के पास अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गया।

वाहन दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और अन्य ग्रामीण मौके में पहुंच गए। इन्होंने वाहन के नीचे दबे चालक, अन्य घायलों को बाहर निकाला।

सभी घायलों को इलाज के लिए 108 से उप जला अस्पताल लोहाघाट भेजा। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में पाटी के भुम्वाड़ी निवासी महेश राम (55) पुत्र मोती राम की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

दुर्घटना में चालक पंकज कुमार (28) पुत्र प्रकाश राम निवासी करौली, महेश्वरी देवी (55) पत्नी हरीश राम, मुन्नी देवी (52) पत्नी सुंदर राम, सुंदर राम (59) पुत्र उमेद राम निवासी भुम्वाड़ी, कविता देवी (33) पत्नी मुकेश कुमार निवासी नरसिंहडांडा, सावित्री देवी (50) पत्नी महेश राम, रेखा देवी (31) पत्नी संजय कुमार, मोहित कुमार (7) पुत्र संजय कुमार, संजय कुमार (35) नरसिंहडांडा, मनोज (34) पुत्र घनश्याम, प्रदीप कुमार (33) पुत्र महेश राम निवासी भुम्वाड़ी पाटी घायल हो गए।

उप जिला अस्पताल के डॉ. अजीम ने बताया कि महेश राम के अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल चालक पंकज और कविता देवी को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

लोहाघाट थाने के एसएसआई चेतन रावत ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक के शव का पंचायत नामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इधर चंपावत में प्राथमिक इलाज के बाद दोनों घायलों को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, उछलकर सड़क पर गिरी छात्रा को दूसरे ऑटो ने कुचला; मौत के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा

You missed

error: Content is protected !!