ब्रेकिंग न्यूज़

परिवहन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से हो रहे हैं ऑनलाइन चालान, मानी खुद की गलती, अब करेंगे रूपये वापस

रुद्रपुर। कुछ कमियों के चलते परिवहन विभाग की ओर से रांग साइड में किए गए चालान निरस्त होंगे। ये चालान कुछ समय से सड़क निर्माण में वन वे पर हुए रांड साइड पर कटे हैं।

कई लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने चालान की भरपाई कर चुके हैं। जबकि कुछ शिकायतें एआरटीओ प्रवर्तन से हुई है। जिसमें बाद यह निर्णय लिया गया है।

रामपुर-नैनीताल रोड का निर्माण इन दिनों चल रहा है। रामपुर रोड पर परिवहन विभाग के चेक पोस्ट के सामने आनलाइन चालान के लिए दोनों साइड कैमरे लगे हैं। सड़क निर्माण के चलते एक ओर सड़क बंद कर दूसरी ओर से खोल दिया गया था।

जिसके चलते आने वाले लोग वाहन लेकर रांग साइड यानी जिस ओर से वन वे किया गया था उधर ने आवाजाही प्रारंभ कर दी।

इधर परिवहन विभाग की ओर से कैमरे को न तो बंद किया गया और न ही चालान की मनाही रही। ऐसे में कई लोगों के चालान सही होते हुए भी कट गए।

इस दौरान एआरटीओ के पास एक के बाद एक कई शिकायत पहुंच गई। मामले में पाया गया कि वन वे में रांग साइड के लिए दंडित किया जा रहा है।

एआरटीओ प्रवर्तन निखिल कुमार शर्मा ने बताया कि 5-6 शिकायतें उन्हें मिली है। वो चालान सभी निरस्त होंगे, जिनकी शिकायत मिली है।

अब सवाल उठता है कि पिछले एक माह से अधिक समय तक न जाने कितने वाहनों का चालान हुआ होगा, कितने लोगों ने भुगतान भी करता दिया होगा। फिलहाल इसे लेकर अधिकारी चुप्पी साधे हैं।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने संभाला अतिरिक्त कार्यभार, विश्वविद्यालय परिवार ने किया भव्य स्वागत
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.