ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। शहर में सड़क निर्माण कार्यों के दौरान खोदे गए खुले गड्ढे अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगे हैं। रविवार को एक दर्दनाक हादसे में स्कूटी सवार एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि नो एंट्री में घुसे एक ट्रक ने बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां निर्माणदायी संस्था उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी (UUSDA) द्वारा बड़े-बड़े गड्ढे खोदे गए थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम, चेतावनी संकेत और बैरिकेडिंग नहीं की गई थी, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी।

घटना को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच की जिम्मेदारी सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेई को सौंपी गई है।

घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि मजिस्ट्रेट इंक्वायरी प्रारंभ कर दी गई है और संबंधित सभी विभागों से आख्या (रिपोर्ट) तलब की गई है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच के दौरान जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद शहरवासियों में आक्रोश व्याप्त है और लोगों ने निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की मांग की है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.