ब्रेकिंग न्यूज़

भीमताल। विकासखंड रामगढ़ के झुटिया गांव में एक साथ तीन गुलदार दिखाई देने से इलाके में दहशत फैल गई है। गुलदारों की गतिविधि सामने आते ही ग्रामीणों ने सतर्कता बरतते हुए महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की।

जानकारी के अनुसार, जंगल में घास और लकड़ी लेने गई महिलाओं को ग्रामीणों ने तुरंत फोन कर वापस बुला लिया। जैसे ही गुलदार गांव के पास देखे गए, डर के कारण महिलाएं जंगल से लौटकर घर पहुंच गईं। शाम होते ही बच्चों को घरों के अंदर ही रहने के निर्देश दिए गए और कई परिवारों ने एहतियातन अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए।

ग्रामीणों द्वारा गुलदारों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाले जाने के बाद आसपास के गांवों में भी सतर्कता बढ़ गई है। लगातार हो रही वन्यजीवों की गतिविधियों से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।

गांववासियों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने और गुलदारों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

फिलहाल, लोग आपसी समन्वय के साथ समूह में ही बाहर निकलने का निर्णय ले रहे हैं ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी: मेहता गांव में एक सप्ताह बाद बहाल हुई पेयजल आपूर्ति, ट्यूबवेल ठीक होने से ग्रामीणों को राहत
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.