ब्रेकिंग न्यूज़

आज उत्तराखंड के 5 जिलों में ओलावृष्टि और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप और बादलों की आवाजाही के बीच उमसभरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, जबकि पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का दौर जारी है।
गुरुवार को देहरादून में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह तेज धूप के बाद दोपहर में बादल छा गए और सहस्रधारा रोड, कैनाल रोड, मसूरी रोड तथा रायपुर क्षेत्र में तेज बारिश हुई।

बारिश के साथ चली तेज हवाओं से मौसम सुहावना हो गया, लेकिन कैनाल रोड पर एक पेड़ गिरने से यातायात काफी देर तक बाधित रहा और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं देहरादून, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश और बौछारें पड़ने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि होने तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और खुले स्थानों व पेड़ों के नीचे खड़े न होने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में Instagram पर ‘पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर’ बनकर घूम रहा था युवक, फौजी वर्दी और फर्जी Army ID का किया इस्तेमाल; AI से बनाई मॉर्फ्ड फोटो, एसएसपी मंजूनाथ टी सी ने किया पर्दाफाश

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.