ब्रेकिंग न्यूज़

मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी,  पांच जनपदों में तूफान बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी,ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 04 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है।

विभाग ने जनपद उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना जताई है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं राज्य के अन्य जनपदों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है, जहां हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र देहरादून ने सभी संबंधित जिलों को सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं। जारी पत्र में कहा गया है कि खराब मौसम को देखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रैकिंग गतिविधियों को अस्थायी रूप से प्रतिबंधित या नियंत्रित किया जाए।

साथ ही संवेदनशील इलाकों में आवागमन पर नजर रखते हुए जरूरत पड़ने पर उसे नियंत्रित किया जाए और हर स्तर पर अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

किसी भी आपदा या दुर्घटना की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करते हुए सूचनाओं का तुरंत आदान-प्रदान सुनिश्चित करने को कहा गया है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी के चकलुवा में 24वीं राज्य स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आगाज

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.