ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल श्री राम सेवक सभा द्वारा 30 वॉ फागोत्सव के अंतर्गत रंग धारण और चीर बंधन का कार्यक्रम आयोजित किया गया 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। श्री रामसेवक सभा,मल्लीताल नैनीताल द्वारा 30वें फागोत्सव के अंतर्गत आज आवंला एकादशी के अवसर पर रंग धारण और चीर बंधन का कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें विहंगम रंगोली का निर्माण कर के चीर बंधन का कार्यक्रम किया गया,उसके पश्चात आचार्य भगवती प्रसाद जोशी जी ने पूज-अर्चना करवाई जिसमें श्री राम सेवक सभा के सदस्यों के अलावा स्थानीय महिलाओं ने भी पूजा-अर्चना में प्रतिभाग किया।

उसके बाद वरिष्ठ होली गायक और सदस्य मुकुल जोशी ने होली का गायन किया,जिसमें गिरीश भट्ट,रक्षित साह,युवराज करायत ने सहयोग किया।

इस कार्यक्रम अध्यक्ष श्री राम सेवक सभा मनोज लाल साह,महासचिव जगदीश चंद्र बवाड़ी, प्रबंधक विमल चौधरी, उपाध्यक्ष अशोक शाह, पूर्व महासचिव राजेंद्र लाल साह,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू,राम सेवक सभा के सदस्य मोहित लाल साह,देवेंद्र लाल साह, भीम सिंह कार्की, कैलाश बोरा आशु,हरीश सिंह राणा,राजेंद्र सिंह बजेठा,गिरीश भट्ट,मिथिलेश पांडे, ललित मोहन साह,गिरीश जोशी मक्खन, हीरा सिंह रावत,आनंद सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह,कोषाध्यक्ष बिमल साह आदि लोग उपस्थित रहे ।

श्री रामसेवक सभा में फागोत्सव में कल दिनांक 28 फरवरी को श्री राम सेवक सभा नैनीताल के बाल-कलाकारों द्वारा श्री राधा-कृष्ण की नृत्य नाटिका का आयोजन किया गया । श्री राम सेवक सभा प्रांगण में 4 मार्च तक फागोत्सव के अंतर्गत निरंतर कार्यक्रम चलते रहेगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल:17 सितंबर, 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.