अल्मोड़ा। पहाड़ की जिंदगी बड़ी ही मुश्किल है, इन मुश्किलों पर जीत कैसे जा सकता है, ये उत्तराखंड के होनहार अच्छी तरह जानते हैं। प्रदेश के एक ऐसे ही होनहार के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके हैरान कर देने वाले स्टंट सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। बात कर रहे हैं चमन वर्मा की, जो कि करतबों से हर किसी को हैरान किए हुए हैं।

चमन को बड़ी-बड़ी छलांग लगाने में महारत है। शरीर का संतुलन कैसे रखना है। यह चमन अच्छे से जानते हैं। अच्छा ट्रेनर मिल जाए तो चमन जैसे युवा क्या नहीं कर सकते।

उत्तराखंड के युवा देश-विदेश में अपने हुनर से छा जाने का हौसला रखते हैं। जरूरत है तो प्रोत्साहन करने की। चमन वर्मा अल्मोड़ा के मासी क्षेत्र में रहते हैं। स्टंट की प्रैक्टिस के वीडियो भी बनाते हैं, जो कि इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत देखे जा रहे हैं।इनके खतरनाक स्टंट देखकर आप भी दांतों तले अंगुलियां दबा लेंगे।

चमन बताते हैं कि उन्हें स्टंट की प्रैक्टिस करते हुए कुछ ही महीने हुए हैं। अगर हम लगातार अभ्यास करें तो कोई भी काम मुश्किल नहीं है। हर असंभव लगने वाले लक्ष्य को मेहनत से हासिल किया जा सकता है। प्रदेश के लाखों युवाओं की तरह चमन भी सेना में भर्ती होने का सपना देखते हैं, ताकि वो देश के लिए कुछ बेहतर कर सकें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 24 अक्टूबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.