ब्रेकिंग न्यूज़

कोचिंग कर रहे एक और छात्र ने राजस्थान के कोटा की खुदकुशी।

कहीं माता-पिता का दवाब तो छात्रों को आत्महत्या को मजबूर तो नहीं कर रहा है।

 दूसरों के बच्चों की की देखा देखी में मां-बाप कहीं अपने बच्चों को को जबरदस्ती राजस्थान के कोटा कोचिंग इंस्टिट्यूट में दाखिला तो नहीं कर रहे हैं।

राजस्थान। कोटा में छात्रों की खुदकुशी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। यहां कोचिंग कर रहे एक और छात्र ने खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मामला कोटा के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि छात्र ने जहर खा वनकर आत्महत्या की है। छात्र जेईई की तैयारी कर रहा था।

“पापा, मेरे से जेईई नहीं हो पाएगा। माफ करियेगा, मैं जा रहा हूं।” यह अंतिम शब्द कोटा में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले उस 16 साल के छात्र के हैं जो उसने जहर खाकर आत्महत्या करने से पहले पहले अपने पिता के लिए लिखे थे।

पुलिस उपाधीक्षक धर्मवीर सिंह ने कहा कि बिहार के भागलपुर के रहने वाले अभिषेक मंडल का शव शुक्रवार की सुबह कोटा के विज्ञान नगर इलाके में स्थित एक पेइंग गेस्ट आवास से बरामद किया गया।

क्या लिखा था सुसाइड नोट में ?

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि संदेह है कि गुरुवार देर रात ही छात्र की मृत्यु हो गई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम को घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें मृतक ने अपने पिता से JEE पास न कर पाने के बारे में असमर्थता जताई है।

अधिकारी ने कहा कि सुसाइड नोट में लिखा था, “पापा, मेरे से जेईई नहीं हो पाएग। क्षमा करिएगा, मैं जा रहा हूं।” पुलिस उपाधीक्षक ने आगे बताया कि यह मामला तब सामने आया जब अभिषेक के पिता द्वारा उसे बार-बार फोन कॉल किये जाने पर कोई जवाब नहीं मिला और उन्होंने पेइंग गेस्ट का रखरखाव करने वाले व्यक्ति को अपने बच्चे की खोज-खबर लेने को कहा।

सल्फास खाने से मौत की आशंका

शुक्रवार की सुबह जब व्यक्ति ने अभिषेक मंडल के कमरे की खिड़की से अंदर झांककर देखा तो वह बेहोश पड़ा था। उन्होंने बताया कि इसके बाद अभिषेक को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस उपाधीक्षक धर्मवीर सिंह ने कहा कि ऐसी आशंका है कि अभिषेक की मौत जहरीला पदार्थ सल्फास खाने से हुई। उन्होंने बताया कि सल्फास की शीशी उसके कमरे से बरामद की गयी।

पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि जिस कोचिंग संस्थान में मंडल एक साल से पढ़ रहा था, उसके रिकॉर्ड के अनुसार अभिषेक को 29 जनवरी को JEE सत्र-1 की परीक्षा देनी थी, लेकिन उसने परीक्षा नहीं दी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है और बिहार से उसके माता-पिता के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  श्री नंदा देवी महोत्सव 2026 के सफल आयोजन पर श्री राम सेवक सभा ने जताया आभार, 400 पुलिसकर्मियों को चुनरी और चित्र भेंट कर किया सम्मानित

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.