ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव को लेकर हल्द्वानी के कालाढूंगी रोड स्थित परशुराम चौक पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के राष्ट्रीय संयोजक पंडित विशाल शर्मा के नेतृत्व में सुबह पूजा-अर्चना की गई और बाद में प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम में उत्तराखंड के लोक गायक दीपक सुयाल ने भगवान परशुराम के भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया और समाज में जागरूकता का संदेश दिया।

इस दौरान पंडित विशाल शर्मा ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि लंबे समय से ब्राह्मण समाज की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने मांग की कि भगवान परशुराम जयंती पर सरकारी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए, लेकिन सरकार द्वारा इस मांग को लगातार नजरअंदाज किया गया है, जिससे समाज में नाराजगी बढ़ रही है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नीतियों के माध्यम से ब्राह्मण वर्ग के युवाओं को सरकारी पदों से दूर किया जा रहा है और समाज में विभाजन की स्थिति उत्पन्न की जा रही है। उन्होंने चेतावनी देते कहा कि यदि सरकार का यही रवैया जारी रहा तो वर्ष 2027 के चुनाव में ब्राह्मण समाज वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल नहीं होगा।

कार्यक्रम में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री प्रकाश हरबोला, पंडित मोहन कांडपाल, विनय तिवारी, निशा वैला, दीपक सुयाल, तारु तिवारी सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.