हल्द्वानी में नैनीताल रोड पर फिर से एक बड़ा भू धसाव

रिपोर्ट- नरेश सिंह बिष्ट 

 हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर फिर से एक बड़ा भू धसाव हुआ है, अचानक सड़क का एक हिस्सा पानी के रिसाव के कारण धस गया है। जिससे यातायात पर भी प्रभाव पड़ा है।

एक महीने पहले भी वर्कशॉप लाइन में इसी तरह सड़क का एक बड़ा हिस्सा धस गया था जिसे रिपेयर करने के लिए काफी समय तक यातायात डायवर्ट किया गया था।

प्रशासन का कहना है कि सिंचाई विभाग की नहरें काफी पुरानी हो चुकी हैं जिनमें लगातार इस तरह से धसाव हो रहा है सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई ने बताया कि सिंचाई विभाग ने नैनीताल रोड पर हुए धसाव को रिपेयर करने के लिए काम शुरू कर दिया गया है।

इसके अलावा सिंचाई विभाग को वर्षों पुरानी नहरों का दोबारा से सर्वे करने के निर्देश दिए हैं, जल्द ही शहर में अंडरग्राउंड सर्वे कराया जाएगा जिससे की धरातल की स्थिति का पूरा पता चल सके।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल की मल्लीताल बाजार रामलीला में मिथिलेश पांडे का जलवा, मेघनाद के किरदार के दीवाने हैं हजारों दर्शक

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.